29 Mar 2024, 07:58:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर कायम हैं कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 9:14PM | Updated Date: Feb 21 2020 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर गुरुवार को दिये अपने बयान पर कायम रहते हुए आज फिर से कहा कि हमारी सेना और एयर फोर्स पर हमें गर्व है और वे कोई फेक (झूठा) काम नहीं करती हैं, पर कोई घटना हुई है, तो उसकी जानकारी तो होना चाहिए। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से भोपाल जाने के पहले मीडिया से कहा कि जनता को तसल्ली होना चाहिए। कोई फोटो देखा क्या। कितनी बिल्डिंग गिरीं। कितने आंतकवादी मारे गये। कितने लोग मारे गये। केवल मीडिया में सर्जिकल स्ट्राइक हुई है। कमलनाथ कल से गृह जिले की यात्रा पर थे। उन्होंने अनेक आयोजनों में शिरकत की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »