18 Apr 2024, 15:26:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : खदान धसकने से तीन महिलाओं की मौत, चार गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 2:25PM | Updated Date: Feb 21 2020 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के जनपद क्षेत्र मझौली के ग्राम पंचायत टिकरी में एक छुही खदान के धसकने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और चार अन्य महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयीं, जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से एक महिला को सीधी लाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टिकरी स्थित इस छूही खदान में आसपास के गांव की कई महिलाएं घर की पोताई के लिए कल छुही निकालने गयी थी।
 
इसी दौरान खदान के अचानक धसक जाने से महिलाएं दब गयी। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से महिलाओं को निकाला गया। इस घटनाक्रम में उर्मिला (45), रामबाई (35), बुटइया (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। गंभीर रुप से घायल इन महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली में भर्ती कराया गया, जहां से एक महिला को सीधी रैफर कर दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »