20 Apr 2024, 05:55:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 11:58AM | Updated Date: Feb 21 2020 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशहाली की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पावन पर्व है। भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं, वे सृजन के देवता हैं। इस पावन पर्व पर वे बाबा महाकाल से देश एवं प्रदेश में खुशहाली, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »