19 Apr 2024, 14:36:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : कार के सरोवर में गिरने से तीन कांवरियों की डूबने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 11:31AM | Updated Date: Feb 21 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आज तड़के एक कार के दुर्घटनावश सरोवर में गिर जाने से उसमें बैठे तीन कांवरियों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के श्रंगीरामपुर से जल लेकर कांवरिए शहर से लगे त्रयंवकेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने आए थे। इस दौरान कार में सवार अन्य लोग उतर गए। तीन कांवरियों में दो कार की पिछली सीट पर आराम करने लगे। तभी एक ने चॉबी लेकर कार स्टार्ट की और वह ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर दबा दिया।
 
इसके चलते कार तेज गति से समीप स्थित एक सरोवर में गिर गयी, जिससे तीनों कार सहित डूब गये। सरोवर में गिरे कार सवारों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन कार के अंदर पानी भर जाने से तीनों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बृजमोहन सिंह राजावत (50 ), चंद्रभान सिंह राजावत (25), बृजकिशोर शर्मा (22) के शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। तीनों कांवरिए जिले के भारौली खुर्द गांव है, जो महाशिवरात्रि के पर्व यहां जल चढाने आए थे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »