25 Apr 2024, 16:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज और नकुलनाथ के बीच 'ट्वीट संवाद'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:54AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ के बीच आज ट्वीट पर रोचक संवाद हुआ। महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना से जुड़े कथित अपमानजनक  घटना के बीच चौहान ने शनिवार को छिंदवाड़ा जिले के सौंसर जाने की घोषणा की है। इसी संबंध में आज नकुलनाथ ने ट्वीट कर चौहान को छिंदवाड़ा के शिकारपुर स्थित अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में चौहान ने लिखा 'सांसद भतीजे, मैं कल सौंसर आ रहा हूँ। ट्वीट कर भोजन के लिए आमंत्रित करना सौंसर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश और भारत की परंपरा नहीं है।

हिन्द स्वराज्य के संस्थापक, राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक, हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान यह देश किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकता।' इसके पहले युवा सांसद ने अपने ट्वीट में चौहान को संबोधित कर लिखा 'आप छिंदवाड़ा आ ही रहे हैं तो आप मेरे ग्रह ग्राम शिकारपुर में कल दोपहर भोजन के लिए भी आमंत्रित है। और भोजन के पश्चात मैं चाहूंगा कि आप एक दफा सम्पूर्ण छिंदवाड़ा के विकास को देखकर अवश्य लौटें।' चौहान ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिराकर अपमान करने वाले स्वयं के पैसों से उसे लगवाने की बात कर रहे हैं। प्रतिमा गिरवाई ही क्यों।

सौंसर व छिंदवाड़ा की जनता में इतना सामर्थ्य है कि वे अपने पैसों से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगवा सकें। प्रतिमा तो जनता के पैसों से ही लगेगी। दरअसल सौंसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी बीच नकुलनाथ ने घोषणा की है कि प्रतिमा मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे स्वयं लगवाएंगे। वही प्रतिमा को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया है कि उसे हटाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »