29 Mar 2024, 04:27:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:39AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से  मोटरसायकल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के गुरू पिपरिया के पास किसी वाहन की टक्कर लगाने से मोटरसायकल से जा रहा कैमारी कटंगी का निवासी वीरेन्द्र झारिया (28) घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए कल पाटन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »