भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पत्नी श्रीमती तारादेवी जोशी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती जोशी सौम्य स्वभाव की सुलझी हुयी और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रीमती तारादेवी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से विनती की है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी श्रीमती तारादेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जोशी की पत्नी श्रीमती तारादेवी का निधन कल हो गया है।