25 Apr 2024, 11:16:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

समाज को साइबर क्राइम से बचाने जागरुक होने की जरूरत: सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 7:38PM | Updated Date: Sep 12 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने आज कहा कि समाज को सायबर क्राइम से बचाने के लिए बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक करने की जरूरत है। सिंह ने सायबर क्राइम इंवेस्टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट के उद्घाटन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए सायबर गुरू की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सायबर क्राइम इंवेस्टीगेशन एवं इंटेलीजेंस समिट’ का आयो­जन मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सॉफ्ट क्लिक फाउंडेशन, यूनीसेफ व क­लीयर ट्रेल कम­यूनिकेशन एनालिटिक्­स के सहयोग से किया जा रहा है। समिट में देश एवं दुनिया के विख­यात सायबर क्राइम व इंटेलीजेंस विशेषज्ञों द्वारा सायबर क्राइम रोकथाम की बारीकियाँ बताईं जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह समिट विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ सायबर अपराध को रोकने एवं पुलिस अधिकारियों की कार्य क्षमता को बढ़ाये जाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इसमें विभिन्­न राज्­यों के पुलिस अधीक्षक से लेकर निरीक्षक स्­तर तक के अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक सिंह ने कहा कि इंटरनेट की सुलभता और मोबाईल फोन के बढ़ते हुए उपयोग की वजह से संपर्क सुविधाओं में क्रांतिकारी विस्­तार हुआ है। साथ ही इससे राष­ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक अपराध एवं महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधिक गतिवि­धियां जैसी चुनौती भी सामने आई हैं। इस प्रकार के सेमीनार सायबर क्राइम रोकने में कारगर साबित होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »