29 Mar 2024, 16:05:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वयोवृद्ध शिक्षक की देह मेडिकल कॉलेज छात्रों के आएगी काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 1:41PM | Updated Date: Aug 19 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के वयोवृद्ध शिक्षक और समाजसेवी रामचरण नीखरा की इच्छानुसार उनके परिजन ने उनकी पार्थिव देह राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कालेज के छात्रों के प्रयोग के लिए सौंप दी। जिले के देवरी निवासी शिक्षक नीखरा का कल जबलपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद उनका शव देवरी लाया गया। आज उनकी मृत देह मेडिकल कालेज को सौंप दी गई। नीखरा चीखली गांव के स्कूल में प्रधान अध्यापक रहे।
 
इसी दौरान उन्होंने बहुत से बच्चों की फीस भी स्वयं भरी। इसके अलावा समाज के कार्यक्रमों में भी सहभागिता निभाते थे। नीखरा के बेटे शशिकांत गुप्ता ने बताया कि उनके पिताजी ने 10 साल पहले अपना शरीर मेडिकल कॉलेज के लिए दान कर दिया था। उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी देह मेडिकल कॉलेज को सौंप दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »