29 Mar 2024, 12:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : पिकअप पलटी, 2 की मौत आधा दर्जन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 12:10PM | Updated Date: May 22 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसरहा गांव के समीप बारातियों से भरी एक पिकअप के पलट जाने से मौके पर ही एक बाराती की मौत, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड दिया। दुर्घटना में आधा दर्जन बाराती घायल हैं, इनमें एक की हालत गंभीर बताई गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिकअप वाहन कल शहडोल जिले के चचाई देवलौंद से बारात लेकर वापस रीवा जिले के गोविन्दगढ़ आ रहा था।
 
तभी ग्राम भैंसरहा में बाइक सवारों को बचाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में बाराती द्वारिका साकेत (35) निवासी धोबहट की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल साहबलाल कोल (65) निवासी गोंिवदगढ़ की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना में घायल छह अन्य बारातियों का इलाज रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इनमें एक बाराती को गंभीर चोटों के चलते रीवा ले जाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »