29 Mar 2024, 20:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

युवा इन रंगों के कपड़े पहनकर बन सकते है लड़कियों की पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2021 12:56PM | Updated Date: Feb 18 2021 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के समय ऐसा है कि लोग किसी को देखकर ही उसे पसंद कर लेता है। यह बात सभी के लिए है। किसी का आकर्षण ही हमे उसकी तरफ खीच लेता है। इंसानो के लिए तो उसका पहनावा ही काफी हैं, और जब बात लड़कियों के लिए हो तो क्या कहना। लड़के लड़िकयों को इप्रेंस करने के लिए नाजाने क्या-क्या तरीके अपनाते है।
 
 
बालों की हेयर स्टाइल से लेकर पैरों के शूज तक को ध्यान में रखते हैं, बालो को अच्छे ढंग से बनाना, चेहरे को सही से साफ करना, चेहरे पर कई क्रीम वगैरह लगाना आदि। यही नहीं, इसके अलावा लड़के एक और काम जरूर करते हैं, जिससे लड़कियां उन पर फिदा हो पाएं और वो है अच्छे और साफ कपड़े पहनना। लड़के अच्छे दिखें, इसलिए वो कई रंगों के और ट्रेंडिंग कपड़े पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियों को कौन से रंग पसंद आते हैं? जिनमें वो लड़कों को ज्यादी पसंद करती है। आइए आपको हम बताते हैं।
 
नीला रंग- नीले रंग को पुरुषों के कोटे मे रखा गया है। यह पुरूषों का रंग माना जाता है, लेकिन लड़कियां इस रंग के कपड़े को काफी पसंद करती हैं। हम यह भी कह सकते हैं, कि लड़कियों को डार्क कलर बहुत पसंद आता है। उदाहरण के लिए अगर आप नीले रंग के कपड़े नहीं पहनते हैं, तो आप नीले रंग की कमीज, नीले रंग की जींस पैंट सहित और भी नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लड़कियों को ये रंग इसलिए भी पसंद होता है, क्योंकि लड़के इस रंग में कूल और स्टाइलिश नजर आते हैं। इसलिए आप इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं, ताकि आप पर भी किसी लड़की की नजर में चढ़ सके।
 
सफेद/लाल रंग- डार्क कलर में लड़कियों को पसंद आने वाला दूसरा रंग है सफेद रंग। लड़कियां खुद भी इस रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। सफेद रंग मन को शांत करने के साथ ही पर्सेनेलिटी में स्वभाव में कितना सीधे हैं, यह भी शो करता है। इसलिए ये लड़कियों की पसंद की लिस्ट में आता है। इसके अलावा लड़कियां लाल रंग को भी काफी पसंद करती हैं। लड़कियां इस रंग को देखकर काफी प्रभावित होती हैं। जब लड़के लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, तो लड़कियां उनकी तरफ खींची चली जाती है। इसलिए आप भी इस रंग को ट्राइ कर सकते हैं।
 
गुलाबी रंग- ये हम सभी जानते हैं कि लड़कियों का सबसे पसंदीदा रंग Pink यानी गुलाबी रंग होता है। इसलिए वो गुलाबी रंग के कपड़े, गुलाबी पर्स, गुलाबी जूते आदि चीजें लेती हैं। वहीं, अगर ये रंग लड़के पहनते हैं तो भी लड़कियों को ये खूब पसंद आता है। गुलाबी रंग मासूमियत और प्यार को दर्शाने के लिए जाना जाता है। लड़कियों को यह रंग इतना अधिक पसंद आता हैं कि इससे यह चाह कर भी इग्नौर नही कर सकती। इसलिए आप भी गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।`
 
काला रंग- वैसे तो गुलीबी रंग लड़कियों का पसंदीदा रंग माना जाता है लेकिन आज के समय को देखते हुए हम काले रंग को भी लड़कियों का फेवरेट रंग कह सकते है। आपने कई बार देखा होगा कि लड़कों पर ब्लैक यानी काले रंग के कपड़े काफी अच्छे लगते हैं। इससे वह स्मार्ट और हैंण्डसम दिखते है। चाहे वो काली कमीज हो या फिर काली पैंट, ये सभी कपड़े लड़कों पर काफी सही लगते हैं। बाजार में यदि लड़कियों को काली रंग की कोई ड्रेस दिख जाए तो वो उस ड्रेस के आगे सारी ड्रेसेज भूल जाती हैं, इसलिए आप काली शर्ट, काली पैंट, काली टीशर्ट आदि पहन सकते हैं। यही नहीं, काले रंग के कपड़ों में लड़के काफी हैंडसम भी लगते हैं। इसलिए अगर आप भी इस रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »