अपने पार्टनर से ब्रेकअप के बाद टाइम गुजारना हर लड़की या लड़के के लिए बहुत मुश्किल होता है। हर कोई अपनी पुरानी यादों को भुलाने और अपने आपको व्यस्त रखने के अलग-अगल तरीके ढूंढता है।
- ब्रेकअप के बाद हर कोई सबसे पहला काम अपने एक्स और उससे जुड़े लोगों को फेसबुक और वाट्सएप पर ब्लॉक करते हैं। यह काम पूरे महीने चलता रहता है।
- उसे जलाने के लिए आप उसी के दोस्त के साथ फ्रेंडशिप करते है और डेट पर भी जाते हैं।
- अपनी एक महीने की सेलरी मंहगे कपडों पर उड़ाते हैं।
- इस समय से उबरने के लिए कुछ लोग ड्रिंक का सहारा भी लेते हैं। फिर इसके बाद अपने एक्स को फोन पर बातें भी सुनाते हैं।
- रिलेश्नशिप टूटने के बाद कई लोग तो किसी और को अपनी जिंदगी में लाने का मन बना लेते हैं।
- अपने टूटे रिश्ते का यादें भुलाने के लिए लोग अपने लवर के सारे मैसेज, फोटो और ईमेल डिलीट कर देते हैं।
- दोस्ती टूटने के बाद आप रिलेशनशिप एक्सपर्ट बन जाते हैं। दूसरो को इसके बारे में राय या लेक्चर देने में पीछे नहीं रहते।