ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को ऐसा लगता है कि पुरुष हमेशा ही सेक्स के लिए रेडी रहते हैं। लेकिन ऐसा हमेशा हो जरूरी नहीं है। हो सकता है कि कई बार ऑफिस से थक कर आने के बाद मेल पार्टनर का भी मन ना हो और वह सेक्स के लिए मना कर दे। हाल ही में डेटिंग वेबसाइट विक्टोरिया मिलन एक सर्वे कराया गया है जिसमें ये बात सामने आई है।
बता दें ब्रिटेन में 73 फीसदी लोग अपने पार्टनर से बीमारी का बहाना बनाते हैं। रिसर्च में पाया गया कि महिलाएं सबसे ज्यादा ये बहाना बनाती हैं कि आज अच्छा महसूस नहीं कर रही, हम ये सब बाद में करेंगे। डेटिंग वेबसाइट विक्टोरिया मिलन द्वारा करवाई गई जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि पुरुष सबसे सेक्स ना करके के किस बहाने से सबसे ज्यादा इरिटेट होते हैं।
विक्टोरिया मिलन के सीईओ सिगार्ड वेदाल का कहना है कि शादी के बाद अफेयर का मुख्य कारण है शादीशुदा जिंदगी में फ्रस्ट्रेशन। पुरुषों को बाहर अफेयर करने का सबसे ज्यादा आत्मविश्वास तब आता है जब उन्हें सेक्सुअल रिजेक्शन मिलता हैं। अगर पुरुषों को लगातार सेक्स से दूर रखा जाता है तो वे नए रिश्ते की ओर आकर्षित होने लगते हैं। हैरानी की बात है कि इसकी उन्हें कोई आत्मग्लानि भी नहीं होती। विक्टोरिया मिलन के 5368 पुरुषों से पोल के जरिए ये सर्वे करवाया गया जिसमें से 73.2% फीसदी पुरुषों का कहना था कि वे अपने पार्टनर को सेक्स के लिए लगातार तैयार करते रहते हैं लेकिन कोई खास फायदा नहीं होता।