26 Apr 2024, 04:18:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 1:55PM | Updated Date: Feb 12 2021 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। सिंधिया ने अपने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। सिंधिया सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां से वह महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर विकास और विस्तारीकरण कार्य के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाए गए 75 करोड़ रुपयों से होने वाले कार्य की जानकारी भी ली। उज्जैन में मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारंभ हो रहा है, जिसमें सिंधिया शिरकत करने पहुंचे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में सिंधिया के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »