28 Mar 2024, 21:53:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में रविवार को मिले कोरोना के 89 नए मरीज, रिकवरी रेट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2021 12:14PM | Updated Date: Jan 11 2021 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 89 नए मामले सामने आए हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दस जनवरी को 3343 टेस्ट किये जाने के साथ अब तक कुल 709203 संदेहियों के कोरोना सेम्पल को जांचा गया हैं। इसमें 7.98 प्रतिशत की संक्रमण दर से 56628 संक्रमित सामने आए हैं। उपचार के बाद कल 168 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिया गया हैं। अब तक 94.41 फीसदी की रिकवरी रेट से कुल 53468 संक्रमित स्वस्थ पाए गए हैं। संक्रमण से इलाज के दौरान 1.60 फीसदी की मृत्युदर से कुल 910 रोगियों की मौत हुई हैं। जिले में उपचाररत संक्रमितों की संख्या 2250 हैं। यहां एक्टिव केस की दर महज 3.97 फीसदी रह गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »