25 Apr 2024, 23:43:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना से एक दिन में पांच मौतें, 143 नए मरीज मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 3:53PM | Updated Date: Jan 5 2021 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 4 जनवरी को कोरोना से पांच संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत दर्ज किये जाने से यहां कुल मृतकों की संख्या 892 हो गई हैं, इसके अलावा 143 नए मामले सामने आए हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कल 179 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिया गया हैं। इसके बाद यहां सक्रिय मामले घटकर 2457 रह गए हैं।
 
अब तक 683146 संदेहियों की जांच की गई हैं। इस जांच में 55725 संक्रमित सामने आए, जिसमें से 52376 कुल स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में संक्रमण के मामलों में बीते एक माह से सकारात्मक कमी देखी जा रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »