27 Apr 2024, 09:50:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूके से इंदौर लौटा एक और कोरोना संक्रमित सामने आया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 27 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। यूनाइटेड किंगडम से मध्यप्रदेश के इंदौर लौटा एक दूसरा यात्री आज कोरोना की जांच में संक्रमित पाया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह भी एक यात्री संक्रमित पाया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया यूके से लौटे 68 यात्रियों की कोविड़-19 के जांच परिणाम में कुल 2 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। शेष 66 असंक्रमित पाए गए हैं। आज संक्रमित पाया गया यात्री लंदन से दिल्ली होते हुए इंदौर लौटा है।

राउ निवासी इस 39 वर्षीय पुरुष संक्रमित का सेम्पल बीते दिनों लिया गया था, जो आज संक्रमित पाया गया है। बीते 6 दिसंबर को लौटे इस संक्रमित को उपचार के लिए होम आइसोलेट किया गया है। हालांकि इनकी पत्नी और मां जांच में निगेटिव आई हैं। लिहाजा इनका सेम्पल कोरोना के नए स्वरूप (स्ट्रेन) की जांच के लिए नहीं भेजा जा रहा है। इससे पहले स्कॉटलैंड से लौटे दूसरे संक्रमित का उपचार यहां शासकीय अस्पताल में जारी हैं। 22 यात्रियों के सेम्पल जांच प्रक्रिया में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »