28 Mar 2024, 15:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर: दो पक्षों में विवाद में एक दर्जन लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 12:20AM | Updated Date: Oct 27 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की सांवेर थाना पुलिस ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर एक दर्जन लोगों के खिलाफ तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विजय चौहान ने आरोपित गोकुल, रोहित, रवि, रचना के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। विजय ने दर्ज रिपोर्ट में पुलिस को बताया है कि आरोपित गोकुल ने गलतफहमी में उसे कॉल कर अपशब्द कहे।
 
वह समझाने गया तो आरोपितों ने हमला कर दिया। पुलिस ने इसी मामले में दूसरा प्रकरण राजेंद्र सरगरा नामक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया है। इसमे विजय, रवि, अमन और तेजूबाई के नाम दर्ज है। राजेंद्र का आरोप है कि गलती से फोन लगने की बात पर राजेंद्र, उसकी पत्नी मंजू, बेटे गोकुल, बेटी रचना पर आरोपितों ने हमला कर दिया। उधर इसी मामले में तीसरा प्रकरण गोकुल ने दर्ज कराया है। गोकुल का आरोप है कि विजय, रवि, अमन, तेजूबाई ने उसके मकान में आग लगाने का प्रयास किया साथ आरोपियों ने मिलकर हमला किया है। तीनों घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिन पर रविवार को पुलिस ने तीनों प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »