25 Apr 2024, 04:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यौन शोषण मामला: प्यारे मियां सहित छह को पुलिस रिमांड पर भेजा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2020 12:30AM | Updated Date: Oct 16 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी प्यारे मियां और उसके 5 अन्य साथियों को इंदौर की एक अदालत ने आज यौन शोषण के एक मामले में आगामी दो दिनों के पुलिस रिमांड पर यहां की पलासिया पुलिस को सौंप दिया है। जिला लोक अभियोजक अकरम शेख के अनुसार प्यारे मियां को आज जबलपुर जेल से पुलिस अभिरक्षा में इंदौर जिला सत्र न्यायालय के विशेष नयायधीश रेणुका कंचन सिंह की अदालत के समक्ष पेश किया गया।
 
यहां की पलासिया पुलिस ने प्यारे मियां और उसके अन्य के साथियों के विरुद्ध यौन शोषण के तीन अलग-अलग मामले में दर्ज किये है। इन्ही मामलों में आगामी पूछताछ के लिए पुलिस ने आज अदालत से प्यारे मियां और उसके अन्य छह साथियों को पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने का अनुरोध किया था। जिस पर अदालत ने उसका दो दिन का रिमांड स्वीकृत कर दिया है।
 
पलासिया पुलिस के अनुसार आज अदालत ने प्यारे मियां (68) निवासी समद अंसल अपार्टमेंट श्यामला हिल्स के अलावा स्वीटी उर्फ हम्टी (24) निवासी झुग्गी बस्ती, राबिया बी (60) निवासी दरगाह हिल्स, गुलशन (40) निवासी कोहेफिजा, अनस (27) निवासी कोहेफिजा और मो. उवेस उर्फ आवेश (22) निवासी कोहेफिजा को रिमांड पर सौंपा है। उल्लेखनीय है कि प्यारे मियां को सबसे पहले भोपाल पुलिस ने यौन शोषण और अन्य मामलों में जुलाई 2020 में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसके खिलाफ राज्य के जबलपुर और इंदौर में भी शिकायते सामने आने के बाद प्रकरण दर्ज किये गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »