25 Apr 2024, 05:57:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधानसभा उप चुनाव: इंदौर में 2 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2020 7:45PM | Updated Date: Oct 15 2020 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा उप चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने के पांचवे दिन आज दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किये है। नामांकन दाखिल करने का कल 16 अक्टूबर अंतिम दिन है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जिन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये है उनमें प्रेमचंद गुड्डू (इंडियन नेशनल कांग्रेस) तथा दीपक माठोलिया (निर्दलीय) शामिल है।
 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किये गये कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर हैं। नामाकंन पत्र सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा किये जा सकेंगे। प्राप्त नामाकंन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को की जायेगी। उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। आगामी 3 नवम्बर को मतदान होगा। मतों की गणना 10 नवम्बर को होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »