28 Mar 2024, 15:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर : चुनाव के दौरान शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2020 1:49PM | Updated Date: Oct 10 2020 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने मतदाताओं तथा अन्य नागरिकों आदि द्वारा विधानसभा उप चुनाव के दौरान की जाने वाले शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिये पुख्ता इंतजाम किये गये है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जिला स्तरीय सी-विजिल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सी-विजिल मोबाइल एप है। यह एप कोई भी डाउनलोड कर इसके माध्यम से फोटो, वीडियो, आॅडियो आदि के माध्यम से रियल टाइम शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
 
प्राप्त शिकायतों का 15 से 20 मिनट के भीतर निराकरण किया जायेगा। इस एप के माध्यम जैसे ही शिकायतें मिलेंगी तुरंत मौके पर टीम भेजकर उसका निराकरण किया जायेगा और आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने शिकायतों के संबंध में तुरंत कार्यवाही और वीडियोग्राफी के लिये पृथक से टीमों का गठन किया है। इस सी-विजिल एप के माध्यम जैसे ही उपभोक्ता आर्दश आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायेंगे, उसकी जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को जीपीएस लोकेशन सहित मिलेगी।
 
कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित क्षेत्र के नजदीक तैनात टीम को तुरंत सूचना दी जायेगी और मौके पर 15 से 20 के अंदर भेजकर आवश्यक कार्यवाही और निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। यह टीम मौके से ही अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए नए सी-विजिल (नागरिक सतर्कता) ऐप से फॉस्टन-ट्रेक शिकायत प्राप्ति एवं निवारण प्रणाली का सृजन हुआ है। सी-विजिल, (नागरिक सतर्कता) नागरिकों के लिए निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्य-य के उल्लंसघन की रिपोर्ट करने हेतु एक कारगर मोबाइल ऐप है।
 
'सी-विजिल' का अभिप्राय नागरिक सतर्कता से है और इसमें नागरिकों द्वारा निर्वाचनों के स्वतंत्र एवं निष्पाक्ष संचालन के लिए परस्पर सक्रिय और जिम्मोदार भूमिका निभाने पर बल दिया गया है। इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़नदस्तोंस को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्यश सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से  ऑटो लोकेशन कैप्चकर के साथ जीवंत फोटो/वीडियो लेने देता है। इस ऐप का प्रयोग करते हुए नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं के घटने के कुछ ही मिनटों में उनकी तत्काइल रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसके लिए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में तत्कापल जाने की जरूरत नहीं होती। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »