23 Apr 2024, 21:40:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव में कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत दिलाने ले संकल्प: विजयवर्गीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2020 12:39AM | Updated Date: Oct 4 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि आने वाले विधानसभा उपचुनाव में कार्यकर्ता भाजपा को हर बूथ पर विजय दिलाने के लिए संकल्प लें। विजयवर्गीय ने आज जिले के सांवेर विधानसभा के अहिल्याबाई मंडल एवं स्वर्गीय प्रकाश सोनकर मंडलों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में लिए गए संकल्प हमेशा पूर्ण होते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता आने वाले उपचुनाव में हर बूथ पर भाजपा को जिताने का संकल्प लें।
 
विजयवर्गीय ने हाथ में अक्षत-सुपारी देकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों मंडलों के 124 बूथों के 1800 से अधिक कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों, सेक्टर प्रभारियों को परिश्रम की पराकाष्ठा करने और हर बूथ पर जीत का संकल्प दिलाया। विजयवर्गीय ने कहा कि अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है और आने वाले समय में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भविष्य है, तो सिर्फ भाजपा का।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »