19 Apr 2024, 04:05:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कृषि सुधार बिल किसानों के हित में नहीं: जीतू पटवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 7:32PM | Updated Date: Sep 25 2020 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कृषि सुधार बिल को किसान विरोधी बताते हुए आज कहा कि यह बिल किसानों के हित में नही है। पटवारी ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कृषि कानून में किए गए सुधार देश के कृषि जगत के लिए उचित नही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस पार्टी सहित समूचे देश का विपक्ष इस मुद्दे पर लामबंद है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गयी है। कांग्रेस के कार्यकाल में संबल योजना को बंद करने के प्रश्न पर पटवारी ने उत्तर देते हुये कहा कि उनकी तत्कालीन सरकार ने राशि में इजाफा कर संबल योजना का नाम बदलकर सवेरा कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »