20 Apr 2024, 15:51:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड - मिले 419 नए मरीज, 6 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2020 6:18PM | Updated Date: Sep 21 2020 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 419 नये मामले आने के बाद यहाँ कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 19937 जा पहुंची है। राहत की खबर है कि अब तक 15550 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल दो लाख चौहत्तर हजार (274000) सैम्पल जाँचे गये हैं।
 
इनमें कल जाँचे गये 2517 सैम्पल भी शामिल हैं। कल जाँचे सैम्पलों में 419 संक्रमित मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19937 जा पहुंची है। जबकि कल एक महिला समेत 6 की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या आधिकारिक रूप से 505 दर्ज की जा चुकी है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 15550 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं जिसके बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 3882 है। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 6413 लोग स्वस्थ हो कर छोड़े जा चुके 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »