29 Mar 2024, 03:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में फिर मिले कोरोना के 381 नए मरीज, 6 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 1:57PM | Updated Date: Sep 17 2020 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस 'कोविड 19' संक्रमण के 381 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 18321 हो गई है। इसके अलावा छह और लोगों की मौत दर्ज किए जाने के बाद मृतकों की संख्या 479 तक जा पहुंची है। अब तक कुल 13130 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की ओर से कल रात जारी बुलेटिन के अनुसार कल 3004 सैंपल की जांच में 381 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18321 हो गई।
 
अब तक कुल दो लाख इकसठ हजार चार सौ निन्यानवे सैंपल पिछले लगभग छह माह के दौरान जांचे गए। बुलेटिन के अनुसार कल दो महिलाओं समेत छह की मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 479 रोगियों की हो चुकी है। उधर राहत की खबर है कि अब तक कुल 13130 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब उपचाररत रोगियों की संख्या 4712 शेष है। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक कुल 6361 लोगों को स्वस्थ होने पर छोड़ा जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »