26 Apr 2024, 01:06:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना के मामले 14000 पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 11:49AM | Updated Date: Sep 4 2020 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के 279 नए मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 14031 तक जा पहुंची है, जबकि पांच मौतें आधिकारिक रूप से दर्ज किये जाने के बाद अब तक 411 संक्रमित रोगियों की मौत को दर्ज किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल देर रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक 225676 सैम्पल जांचे गए हैं। इनमें कल जांचे 3264 सैम्पल भी शामिल हैं।
 
कल जांचे सैम्पलों में 279 नये मामले आने के बाद उपचारत रोगियों (एक्टिव केस) की संख्या बढ़कर 3960 जा पहुंची है। जबकि पांच की मौत आधिकारिक रूप से दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 411 जा पहुंची है। उधर, राहत की खबर है कि कल 163 रोगियों को स्वस्थ होने डिस्चार्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 9660 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, संस्थागत क्वॉरेंटाइन केन्द्रों से भी अब तक 6196 संदेही स्वस्थ होने पर छोड़े जा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »