25 Apr 2024, 07:10:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में धार्मिक आयोजन के मामलों में तीन प्रकरण दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:32AM | Updated Date: Sep 1 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कर्फ्यू अवधि में निकाले गए एक धार्मिक चल समारोह के मामलें में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के विरुद्ध नामजद अलग-अलग तीन प्रकरण दर्ज कर लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खजराना थाने में पदस्थ तीन अलग अलग पुलिस कर्मियों के शिकायत पर पुलिस ने कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किए है।
 
बताया गया है कि पुलिस उपनिरीक्षक राम कुमार रघुवंशी की शिकायत पर हाजी उस्मान पटेल, कुदरत पटेल पहलवान, असगर पटेल बादशाह, शाहरुख पटेल, अंसार पटेल, शाहिद, कुरेशी, दिलावर, भूरा, मोहब्बत अली और इसाक सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
 
यह सभी निवासी खजराना इंदौर बताए जा रहे हैं। इसी प्रकार दर्ज एक दूसरे प्रकरण में उप-निरीक्षक-हरि सिंह धार्वे की शिकायत पर खजराना पुलिस ने खजराना निवासी डॉक्टर शाहबाज और रशीद नामक दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसी क्रम में पुलिस ने खजराना थाने में पदस्थ शिकायतकर्ता प्रधान आरक्षक राजाक खान की शिकायत पर अनवर और अनवर के एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »