26 Apr 2024, 03:27:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर : CM शिवराज सिंह ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 4:50PM | Updated Date: Aug 28 2020 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए और चौहान अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। 
 
लगभग 237 करोड़ रुपयों की लागत से निर्मित अस्पताल को कोविड 19 के संक्रमण से उपजी स्थितियों से निपटने के लिए निर्धारित लक्ष्य से लगभग एक वर्ष पहले प्रारंभ किया गया है। दस मंजिला इस अस्पताल में लगभग सभी रोगों के इलाज की आधुनिक व्यवस्थाएं मुहैया करायी गयी हैं। समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और ऊषा ठाकुर, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »