29 Mar 2024, 16:21:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर - 198 नए मरीज फिर मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:32PM | Updated Date: Aug 28 2020 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड 19 के 198 नए मामले आने के बाद यहां वायरस से संक्रमितों की संख्या 12229 जा पहुंची है। उधर चार की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या भी 379 तक का पहुंची है। राहत की खबर है कि अब तक 8610 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 205015 सेम्पल जांचे गये हैं, जिसमें कल जांचे 2783 सेम्पल भी शामिल हैं।
 
कल जांचे सेम्पलों में 198 संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की संख्या 12229 तक जा पहुंची है। साथ ही कल चार रोगियों की आधिकारिक मौत दर्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 379 रोगियों की आधिकारिक मौत दर्ज की गयी है। उधर राहत की खबर है कि अब तक कुल 8610 रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जिसके बाद उपचाररत रोगियों (एक्टिव केस) की संख्या 3240 है। उधर संस्थागत कवारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 6067 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »