29 Mar 2024, 13:55:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में फिर मिले कोरोना के 91 नए मरीज, दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 2:25PM | Updated Date: Aug 3 2020 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड-19’ के 91 नए मामले आने के बाद यहां कोरोना से वायरस से संक्रमितों की संख्या 7646 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 5235 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिए जाने के बाद अस्‍पताल में उपचाररत रोगियों की संख्या 2094 है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया ने कल देर रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे सैंपलों में 91 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई हैं।
 
डॉ. गाडरिया ने बताया कि कल दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत दर्ज किए जाने के बाद यहां वायरस से मरने वालों की संख्या 317 जा पहुंची है। उधर, राहत की खबर है कि कल 88 संक्रमित रोगियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद अब तक 5235 रोगी स्वस्थ हो घर जा चुके हैं। वहीं, संस्थागत क्वारेंटाइन केन्द्रों से भी अब तक 5445 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दी जा चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »