25 Apr 2024, 22:04:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना से 4191 संक्रमित, मृतकों की संख्या 185 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2020 12:26PM | Updated Date: Jun 18 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 57 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4191 तक जा पहुंची है, जबकि मृतकों की संख्या 185 हो गयी है। दूसरी तरफ राहत की खबर है कि अब तक 3131 संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एम पी शर्मा ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 65402 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिसमें से कुल संक्रमित 4191 सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि कल जांचे गये कुल 2266 सैम्पलों में से 57 संक्रमित पाये गये हैं। उधर राहत की खबर है कि कल अस्पताल से 83 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 3131 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है, जिसके बाद उपचारररत मरीजों की संख्या 875 है। जबकि अब तक संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 4230 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दी जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »