19 Apr 2024, 17:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना से 4090 संक्रमित, 178 मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 11:20AM | Updated Date: Jun 16 2020 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4090 तक जा पहुंची है। मृतकों की संख्या 178 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने कल देर रात बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 61449 सैम्पल जांचे गए, जिनमें से कुल संक्रमित 4090 मिले हैं। कल 1236 सैम्पल की जांच में 21 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि 1701 नये सैम्पल जांच के लिये प्राप्त हुये हैं।

उन्होंने कहा कि कल एक 63 वर्षीय महिला और 56, 67 और 82 वर्षीय पुरुषों की मौत आधिकारिक रूप से दर्ज की गयी है। अब तक 2982 संक्रमित व्यक्ति अस्पताल से स्वस्थ होकर जा चुके हैं, जिसके बाद 930 संक्रमित अस्पताल में उपचारररत हैं। दूसरी तरफ संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 4205 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छोड़ा जा चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »