20 Apr 2024, 11:10:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में 4069 हुई संक्रमितों की संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 11:01AM | Updated Date: Jun 15 2020 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जांचे गये 1058 सैम्पल में से महज छह सैम्पल ही संक्रमित पाये गये हैं, जिसके बाद संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 4069 तक पहुंच गयी है। जिले में मृतकों की संख्या 174 है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने कल रात एक बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे 1058 सैम्पल में छह संक्रमित पाए गए हैं। डॉ शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 60213 सैम्पल जांचे गये हैं, जिनमें से कुल 4069 संक्रमित पाये गये हैं। कल एक 62 वर्षीय महिला और 40, 74 तथा 99 वर्षीय पुरुष की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 174 तक पहुंच गयी है।

राहत की खबर है कि कल 101 संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2906 व्यक्ति अस्पताल से मुक्त हो चुके हैं। अब अस्पताल में उपचारररत रोगियों की संख्या 989 है। वहीं अब तक संस्थागत क्वारेंटाइन केन्द्रों से कुल 4183 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दे दी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »