20 Apr 2024, 11:45:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना के मामले 4000 पार, 166 मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 11:39AM | Updated Date: Jun 13 2020 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस 'कोविड 19' के 57 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4029 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 166 तक जा पहुंची है। जिले में 2701 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे गये 2131 सैम्पल में 57 संक्रमित पाये गये और 1762 नये सैम्पल जांच के लिये प्राप्त किये गये।

डॉ शर्मा ने बताया कि कल 28 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2701 संक्रमितों को छुट्टी दी जा चुकी है। अब संक्रमित उपचारररत रोगियों की संख्या 1162 बतायी गयी है। वहीं संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 44 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़े जाने के बाद अब तक कुल 4153 संदेहियों को छुट्टी दी जा चुकी है। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक प्रकरण इंदौर में हैं। दूसरे पायदान पर राजधानी भोपाल चल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »