25 Apr 2024, 10:12:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर इलाज कराने आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 10:46PM | Updated Date: Jun 10 2020 10:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से इंदौर इलाज कराने गया एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शहर के सुभाष मार्ग में रहने वाला युवक इंदौर कैंसर की जांच कराने के लिए गया था। वहां उसका कोरोना की जांच के लिए सेम्पल भी लिया गया। जिसके बाद आज वह रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला।
 
यह खबर झाबुआ जिला प्रशासन को मिली, वैसे ही पूरा अमला हरकत में आ गया। मौके पर डॉक्टर सावन चौहान और उनकी टीम पहुंची है और जितने भी लोग इस युवक कर सम्पर्क में आये थे उन्हें क्वारींटाइन सेंटर ले जाया जा रहा है और क्षेत्र को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज इंदौर में भर्ती है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »