29 Mar 2024, 20:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के 25वें संभागायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया डॉ. शर्मा ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 12:25AM | Updated Date: Jun 8 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1999 बैच के अधिकारी डॉ.पवन कुमार शर्मा ने आज मध्यप्रदेश के इंदौर के संभागायुक्त का पदभार ग्रहण किया। शर्मा इंदौर संभाग के 25वें संभागायुक्त हैं। डॉ.शर्मा इसके पूर्व आयुक्त (फील्ड) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में पदस्थ थे। डॉ.शर्मा इंदौर में कमिश्नर कमर्शियल टैक्स सहित प्रदेश में विभिन्न पदों पर भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इंदौर संभागायुक्त रहे आकाश त्रिपाठी का स्थानांतरण प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट लिमिटेड जबलपुर तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन उर्जा विभाग के पद पर हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »