29 Mar 2024, 19:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोविड 19 के संक्रमित 3700 पार, 153 लोगों की मौतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 10:35AM | Updated Date: Jun 6 2020 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस 'कोविड 19' के 36 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 3722 तक जा पहुंची है, जबकि तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत दर्ज होने से मृतकों की संख्या 153 हो गयी है। वहीं अब तक अस्पताल से 2324 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एम पी शर्मा ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि कल 1135 सैम्पल जांचे गये थे, जिसमें से 36 संक्रमित पाये गये, जबकि कल कुल 1606 नये सैम्पल जांच को प्राप्त हुये।
 
अब तक कुल 42827 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिनमें से कुल 3722 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि कल 60, 58 और 75 वर्षीय महिला तथा 71 वर्षीय पुरुष की मौत आधिकारिक रूप से दर्ज की गयी है। सीएमएचओ ने बताया कि कल स्वस्थ होने पर 81 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2324 संक्रमितों को छुट्टी दी जा चुकी है। इसके बाद वर्तमान में 1245 संक्रमित मरीज उपचारररत हैं। इसके अलावा  क्वारेंटाइन केंद्रों से 39 संदेहियों के स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 3958 संदेहियों को घर भेजा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »