24 Apr 2024, 13:34:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड 19 के इंदौर जिले में 2565 संक्रमित, 101 मौतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 11:11AM | Updated Date: May 18 2020 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड 19 के 95 नये मामले आने के बाद यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2 हजार 5 सौ 65 तक जा पहुंची है जबकि आज एक मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या 101 तक पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने आज रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि आज जांचे गये 1 हजार 5 सौ 11 सैम्पलों में 95 संक्रमित और 14 सौ असंक्रमित पाये गये हैं। 

आज आज 3 सौ 47 सैम्पल जांच के लिये भी लिये गये हैं। बुलेटिन के अनुसार यहां बीती 16 मई को उपचार के दौरान एक 71 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी थी जिसे रविवार को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है। जिसके बाद यहां कोरोना से मृतकों की संख्या 101 तक जा पहुंची है।

सीएमएचओ ने बताया अब तक 24 हजार 3 सौ 38 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं जिनमें कुल 2 हजार 5 सौ 65 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि 1 हजार 1सौ 19 संक्रमित रोगियों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 1 हजार 3 सौ 45 बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि आज 57 संदेहियों को स्वस्थ्य होने पर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक 2 हजार 3 सौ 62 संदेहियों को स्वस्थ्य पाये जाने पर छुट्टी दे दी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »