29 Mar 2024, 20:32:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में 8 कंटेनमेंट क्षेत्रों को किया गया डिनोटिफाइड: कलेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2020 6:30PM | Updated Date: May 16 2020 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 8 कंटेनमेंट क्षेत्रों को आज डिनोटिफाइड किया गया। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि शहर में कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों के चलते कंटेनमेंट एरिया घोषित किए गए क्षेत्रों में से आठ को डिनोटिफाइड कर दिया गया है। शहर में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है, मरीज लगातार स्वस्थ एवं डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट रहे हैं। जिन क्षेत्रों से 21 दिनों की अवधि में एक भी कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरण सामने नहीं आया है और न ही यहां किसी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण देखने मिले हैं। उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया से मुक्त कर डीनोटिफाइड किया जा रहा है।
 
सिंह ने बताया कि शहर के कान्यकुब्ज नगर, ओम विहार, विद्या पैलेस, गुरुकृपा कॉलोनी, सुतार गली, रतलाम कोठी, मिश्रा विहार गीता भवन, 4 जवाहर मार्ग और सांवेर को कंटेनमेंट क्षेत्र से डिनोटिफाइड किया गया है। इन कंटेनमेंट क्षेत्रों में 21 दिन से अधिक अवधि के उपरांत कोई भी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिला है। यहां प्रोटोकॉल के तहत कंटेनमेंट क्षेत्र के संपूर्ण मकानों में हर सदस्य का डॉक्टर एवं आर आईटी टीम द्वारा सर्वे कर लिया गया है। यहां किसी भी व्यक्ति में कोरोना के संभावित लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हैं। यहां सैनिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन क्षेत्रों के रहवासियों को आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया जा चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »