20 Apr 2024, 16:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में पूर्व में कंटेनमेंट घोषित किए गए चार क्षेत्रों को किया गया डिनोटिफाइड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2020 6:52PM | Updated Date: May 15 2020 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के चार कंटेनमेंट क्षेत्रों को जिला प्रशासन ने डिनोटिफाइड कर दिया है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार साईं रॉयल पाल्म कॉलोनी रंगवासा राऊ,  कादंबरी नगर सिलीकान सिटी रोड, लीला विहार कॉलोनी राऊ, राम रहीम कॉलोनी राऊ को कंटेनमेंट क्षेत्र से डिनोटिफाइड किया गया है।
 
सिंह ने पीडब्ल्यूडी को इन क्षेत्रों से बैरिकेटिंग हटाने हेतु निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में पिछले 21 दिनों से अधिक अवधि के बाद भी कोविड-19 का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इन क्षेत्रों में प्रोटोकॉल के तहत कंटेनमेंट क्षेत्र के संपूर्ण मकानों में हर सदस्य का डॉक्टर एवं आरआरटी टीम द्वारा सर्वे कर लिया गया है। सैनिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। क्षेत्र के निवासियों को सोशल डिसटेंसिंग सहित अन्य सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »