20 Apr 2024, 05:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में सुपर कॉरिडोर पर विकास कार्य एवं अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण होगा शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2020 6:43PM | Updated Date: May 15 2020 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आज सुपर कॉरिडोर पर विकास कार्य एवं अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण कार्य तथा मल्हारगंज स्थित नक्षत्र होम्स कॉलोनी एवं आर एन पी रेसिडेंसी पर विकास कार्य के लिए की सशर्त अनुमति प्रदान की है।  आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिंह ने दिल्ली से प्राप्त संशोधित मार्गदर्शिका के अनुसार यह अनुमति दी है। कार्य के दौरान स्वास्थ्य संबंधी मापदंडों, विशेष रुप से कोरोना की रोकथाम के लिए अनिवार्य मापदंडों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

इसके अतिरिक्त आरोग्य सेतु एप का उपयोग करना, सभी संस्थाओं एवं कार्यस्थलों को सेनेटाईज करना जरूरी होगा। कंटेनमेंट क्षेत्र के श्रमिक एवं संक्रमित श्रमिक काम नहीं कर सकेंगे। शहर में निर्माण कार्य के लिए निर्माण कार्य स्थल के समीप ही कैंप लगाकर मजदूरों को रखा जाएगा तथा बाहर से मजदूर आवागमन नहीं किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »