29 Mar 2024, 13:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में ठीक हुआ कोरोना वायरस का मरीज, पहुंचा अपने घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 6:04PM | Updated Date: Apr 6 2020 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक कोरोना संक्रमित आज पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ लेकर ‘कोविड 19’ के संक्रमण को पराजित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी अनुसार 47 वर्षीय चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी एक पुरुष 29 मार्च को कोरोना टेस्ट में पॉज़िटिव आया था, जिसके बाद उसे 30 मार्च को शासकीय मनोरमा राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ दिन चले इलाज में, वह पूर्ण स्वास्थ्य लाभ ले चुका है।
 
प्रोटोकॉल के तहत आज जब उसकी तीसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी, तब उसे आज असपताल से छुट्टी दी गयी। स्वस्थ हुए इस मरीज का एक छाती का एक्स रे भी लिया गया, जिसमें भी किसी भी प्रकार की कोई अवस्थता के संकेत नहीं मिले हैं। उसने सभी डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »