19 Apr 2024, 18:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कोरोना : इंदौर और उज्जैन में मिले 5 नए मरीज, देशभर में 542 संक्रमित, 11 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 2:24PM | Updated Date: Mar 25 2020 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में आज चार और उज्जैन में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। इंदौर स्थित लेब में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सेंपल की जांच की जा रही है। इनमें से पांच आज पॉजिटिव पाए गए। इनमें से चार इंदौर जिले के और एक उज्जैन जिले का है। इसके अलावा अभी तक जबलपुर से छह और भोपाल, ग्वालियर तथा शिवपुरी में एक एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है और भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 542 हो गई है जबकि इससे 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के सभी 52 जिलों में कल रात से लॉकडाउन कर दिया गया है, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।
 
इसका अब सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सभी जिलों में कर्फ्यू जैसी स्थिति है, हालाकि आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले। स्वास्थ्य या कोई अन्य समस्या है तो कॉल सेंटर पर या प्रशासन से संपर्क करने के लिए नागरिकों से अनुरोध किया गया है। इसके अलावा राज्य में व्यवसाइयों, खासतौर से दवा विक्रेताओं और आवश्यक वस्तुओं के विक्रेताओं से अनुरोध किया गया है कि वस्तुओं का संग्रहण कालाबाजारी के उद्देश्य से नहीं करें और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नागरिकों को सामान मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
 
वे वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मैदानी क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कोरोना को रोकने के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए और नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »