29 Mar 2024, 20:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में शुरू किया सफाई अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 5:21PM | Updated Date: Feb 23 2020 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज यहाँ सांवेर में सफाई अभियान की शुरुआत की। सिलावट ने अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर में सड़कों पर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने गंदगी से होने वाले रोगों की जानकारी देने के पहले क्षेत्र की एक नाली में उतरकर साफ सफाई भी की। उनको साफ सफाई करता देख कुछ क्षेत्रीय नेता भी सफाई में जुट गए। सिलावट ने यहाँ संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह इंदौर को स्वच्छता में देश में नंबर वन जन भागीदारी से बनाया जा सका है। उसी तरह अब शहर को स्वास्थ्य में नंबर वन बनाना है। उन्होंने क्षेत्रीय रहवासियों को प्लास्टिक मुक्त का संकल्प भी दिलाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »