19 Apr 2024, 18:18:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

महाशिवरात्रि के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां जोरों पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2020 3:04PM | Updated Date: Feb 6 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रति वर्ष परपंरानुसार महाशिवरात्रि पर्व बडे धूमधाम से मनाया जाता है। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य निरंतर जारी है। अपर कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक एस एस रावत लगातार मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में विविध प्रकार की तैयारियों का जायजा लेकर स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे है।
 
मन्दिर परिसर स्थित कुण्ड के आसपास की सीढ़ियों पर लगी काई को भी हटाया गया है। फाल्गुन कृष्ण पंचमी 13 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव की शुरुआत होगी और महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को  मनाया जायेगा तथा 22 फरवरी को महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सेहरा दर्शन, पारणा दिवस मनाया जायेगा तथा वर्ष में एक बार दोपहर में भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। महाशिरात्रि पर्व के 9 दिन पूर्व शिवनवरात्रि पर्व प्रारम्भ हो जायेगा। शिवरात्रि महापर्व पर दूर दराज श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »