29 Mar 2024, 16:13:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

700 करोड़ की मालकिन होने के बाद भी नहीं है कोई जीवनसाथी, 3 बार हो चुका...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2020 12:03PM | Updated Date: Apr 14 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो तलाक से गुजर चुकी हैं। हॉलीवुड की अभिनेत्रियां तो हमारे यहां की अभिनेत्रियों से ज्यादा बार तलाक ले चुकी हैं। हॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का नाम आपने भी सुना होगा। एंजेलिना ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों के लिए काम किया है उनको हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। लारा क्रॉफ्ट टॉम्ब राइडर और मिस्टर एंड मिसेज स्मित जैसी फिल्मों में काम करके यह अभिनेत्री विश्व प्रसिद्ध हुई है।

हॉलीवुड की इस अभिनेत्री कि निजी जिंदगी बेहद उलझी हुई रही है। एंजेलिना जोली अपनी जिंदगी में 3 शादियां कर चुकी हैं और फिर भी अकेली हैं। असल में उनकी एक भी शादी नहीं चली। उन्होंने पहली शादी जॉनी ली मिलर से और दूसरी शादी बिली बॉब से की थी। उनकी आखिरी शादी हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट के साथ थी। ब्रैड पिट और एंजेलिना जब अलग हुए थे तो उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया था। तीन बार तलाक से गुजरने के बाद अकेले रह रही यह एक्ट्रेस 700 करोड़ यानी 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन है। उनके पास अमेरिका में कई महंगे बंगले हैं। उनके पास एक से एक महंगी लग्जरी गाड़ियां है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »