29 Mar 2024, 17:09:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

फिल्म ‘जोकर’ के लिए एक्टर ने घटाया 23 किलो वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 1:30PM | Updated Date: Aug 31 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वोक्विन फिनिक्स का नाम इन दिनों हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ हैं। दरअसल वह अपनी फिल्म जोकर के सहारे काफी चर्चा में बने हुए हैं। वोक्विन फिनिक्स की इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज हुआ है और रिलीज हुए इस ट्रेलर में फिनिक्स अपने सबसे बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 4 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म बैटमैन के साथ जोकर के संघर्ष को कम बल्कि उसके हालातों के चलते विलेन बनने की कहानी को बेहतर तरीके से बयां करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को टोड फिलिप्स ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में वोक्वीन फिनिक्स, रॉबर्ट डि नीरो, जैजी बीट्ज,  ब्रेट कुलेन, डगलस हॉज और डांटे ओल्सन जैसे सितारे नजर आएंगे।खबरों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग से पहले जोकर के किरदार के लिए फिनिक्स ने 23 किलो वजन घटाया था। हालांकि उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था कि वे अपने किरदार के लिए वजन क्यों घटा रहे हैं। फिनिक्स ने कहा था कि मुझे अब भी इस किरदार के बारे में कुछ चीजें काफी जटिल लगती हैं और कुछ मैं समझ नहीं पाया हूं लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »