29 Mar 2024, 17:11:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2021 5:19PM | Updated Date: Jul 28 2021 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार का सिलसिला यहां बुधवार को भी जारी रहा। पूल ए मैच में उसे मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम मैच में कई मौकों को गोल में बदलने में विफल रही, जिसके चलते उसे टोक्यो 2020 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
 
ब्रिटेन के लिए हन्ना मार्टिन ने दो और लिली ओवस्ले और ग्रेस बाल्सडन ने एक-एक गोल किया, जबकि भारत के लिए शर्मिला देवी ने एकमात्र गोल दागा। भारतीय महिला हॉकी टीम इससे पहले नीदरलैंड से 5-1 और जर्मनी से 2-0 से हारी थी। गोल अंतर के लिहाज से भारतीय महिला टीम पूल ए में दक्षिण अफ्रीका से आगे पांचवें स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला शुक्रवार को आयरलैंड से होगा जो उसे किसी भी हाल में जीतना होगा तभी उसकी क्वार्टरफाइनल में जाने की उम्मीदें बनी रहेंगी। हर ग्रुप से शीर्ष चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचती हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »