29 Mar 2024, 03:06:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Dr. नरेंद्र ध्रुव बत्रा फिर से चुने गए FIH के अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2021 8:29PM | Updated Date: May 22 2021 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के डॉ नरेंद्र  ध्रुव बत्रा फिर से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष चुने गए हैं। बत्रा ने अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को  एफआईएच की 47वीं कांग्रेस में हुए चुनावों में अपने बेल्जियम के प्रतिद्वंद्वी मार्क  काउड्रोन को बेहद नजदीकी मुकाबले में 63-61 से पराजित किया। बत्रा पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जो लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए एफआईएच के अध्यक्ष बने हैं। 
डॉ बत्रा को 124 में से 63 वोट हासिल हुए जो उन्हें हॉकी की विश्व संस्था के  शीर्ष पद पर पहुंचाने के लिए काफी थे। काउड्रोन कांग्रेस में एफआईएच अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र अन्य उम्मीदवार थे।  
 
इससे पहले 2016 में डॉ बत्रा एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और एशियन हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष थे। वह उस समय एफआईएच अध्यक्ष लियंड्रो नेग्रे की जगह लेने वाले पहले भारतीय बने थे। इस बार फिर से चुने जाने के बाद डॉ बत्रा वर्ष 2024 तक एफआईएच के अध्यक्ष बने रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »