25 Apr 2024, 07:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हाकी ओलंपियन रविन्द्र पाल सिंह का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2021 4:44PM | Updated Date: May 8 2021 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। वर्ष 1980 में मास्को ओलंपिक में आखिरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के सदस्य रविन्द्र पाल सिंह का कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में भोर करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने  अंतिम सांस ली। स्टेट बैंक आफ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी जिसके बाद उन्हे नान कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।
 
जहां देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाकी खिलाड़ी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीतापुर जिले के मूल निवासी रविन्द्र पाल के परिजनो ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुये मदद की गुहार की थी जिसके बाद हाकी इंडिया उनके इलाज के लिये हाकी इंडिया ने पांच लाख रूपये देने का प्रस्ताव दिया था। सेंटर हाफ के बेहतरीन खिलाड़ी रविन्द्र पाल ने ओलंपिक खेलों में दो बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा उन्होंने 1979 के जूनियर विश्व कप में भी खेला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »